मुरैना नगर: शहर में कानून व्यवस्था ध्वस्त, प्रशासन फेल, अपराधी बेलगाम, कांग्रेसियों ने सीएसपी ऑफिस में सौंपा ज्ञापन
शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, प्रशासन हुआ फेल और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं , सीएसपी ऑफिस में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन दिया है।शहर में लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर अब राजनीति भी गरमा गई है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।