बल्देवगढ़: नगर के मरई माता मंदिर में सावन माह के उपलक्ष में नगर कन्या भोज का किया गया आयोजन
बल्देवगढ़ नगर के मरई माता मंदिर परिसर में सावन माह के उपलक्ष में नगर कन्या भोज का आयोजन किया गया।जिसमें हिंदू उत्सव कमेटी के द्वारा बताया गया की प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मरई माता मंदिर परिसर में नगर कन्या भोज का आयोजन किया गया।जिसमें नगर से अधिक संख्या में कन्याएं पहुंची जहां पर कन्याओं के द्वारा कन्या भोज के साथ प्रसाद ग्रहण किया गया।