बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली तिरंगा बाइक रैली
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा संपूर्ण नगर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। उक्त तिरंगा बाइक रैली बल्देवगढ़ पुलिस थाना से प्रारंभ होकर बस स्टैंड एवं किला परिसर से वापस होकर बम्होरी तिगैला पर तिरंगा बाइक रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर अधिक संख्या में बल्देवगढ़ पुलिस थाना से पुलिसकर्मी शामिल रहे।