बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ तहसील प्रांगण से किला परिसर तक स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारी कर्मचारियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
बल्देवगढ़ तहसील परिसर से किला परिसर तक "हर घर तिरंगा अभियान" को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें नगर के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ जनप्रतिनिधि शामिल हुए।उक्त तिरंगा यात्रा में SDM भारती देवी मिश्रा,तहसीलदार अरविंद यादव,नगर परिषद सीएमओ अरविंद तिवारी एवं नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी मिश्रा और समस्त जनप्रतिनिधि शामिल रहे।