कुम्हेर: कुम्हेर में 23 साल से फरार 20 हजार का अंतर्राज्यीय वांछित गौतस्कर कासम को किया गया गिरफ्तार
डीग पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 साल से फरार 20 हजार रुपये के अंतर्राज्यीय वांछित गौतस्कर कासम निवासी घाटमिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था और कई राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी।