कोरांव: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय कोरांव पर प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शनिवार को कोरांव तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने गेहूं खरीद केंद्रों पर मनमानी, बिजली की समस्या और गैस कालाबाजारी को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आईएएस अनिमेष वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित था।