काको: दक्षिणी में तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल, मची अफरा तफरी
Kako, Jehanabad | Jun 14, 2026 जहानाबाद: काको थाना क्षेत्र के दक्षिणी गांव के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने रविवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।