मानपुर: नवज्योति अकादमी का दबदबा बरकरार, कार्तिक शर्मा दूसरे व वैष्णवी गुप्ता 8वें स्थान पर
Manpur, Umaria | Apr 15, 2026 माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र.भोपाल द्वारा प्रदेश भर के कक्षा 12th एवं10th के परीक्षा परिणाम घोषित किये है जिसमे उमरिया जिले के छात्रों का दबदबा बरकरार रहा।कक्षा 12 वी जीव विज्ञानं समूह मे नवज्योति अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल मानपुर के कार्तिक शर्मा ने टॉप टेन मे दूसरा रैंक हासिल किया हैँ।वहीं कक्षा 10वीं मे वैष्णवी गुप्ता आठवां स्थान हासिल किया है।