जमुई: अंबा सरारी गांव में मायके से ससुराल पहुंची नवविवाहिता ने खाई सल्फास की गोली, निजी क्लिनिक में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 7, 2026 जमुई प्रखंड क्षेत्र के अंबा सरारी गांव में करण सपेरा की पत्नी करीना कुमारी ने आत्महत्या की नीयत से सल्फास की गोली खा ली। काफी देर के बाद जब नवविवाहिता की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन द्वारा इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की दोपहर 12:30 बजे के बाद तक नव विवाहिता का इलाज किया गया है।