साउथ कैंपस के पास दर्दनाक हादसा: सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढही, मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस भयानक हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
कई छात्र और राहगीर मलबे में फंसे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस इमारत में दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्र पीजी और किराए पर रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय इमारत के अंदर कई छात्र व अन्य लोग मौजूद थे। इमारत गिरते ही पूरा इलाका धूल के गुबार से भर गया। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है।
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशों में जुट गए। मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Hardoi, Hardoi | Sep 6, 2026