जमुई: अनियंत्रित ट्रैक्टर थ्रेसर सहित दो घरों में घुसा, घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Apr 16, 2026 बरहट गांव में गुरुवार 11 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर थ्रेसर सहित अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो घरों में घुस गया। हादसे में बरहट निवासी नीरज बरनवाल घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।