फरीदपुर: एसपी देहात ने फरिदपुर थाने में फाइलों से लेकर हथियार तक खंगाले, लगाई क्लास
थाना फरीदपुर में सोमवार को वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस महकमे में हलचल मची रही। एसपी देहात दक्षिणी अंशिका वर्मा ने थाने पहुंचकर कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस और अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को कामकाज बेहतर करने और जनता से अच्छा व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए।एसपी देहात ने थाने में रखे रिकॉर्ड और लंबित मामलों की समीक्षा की।