टोंक: टोंक में नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, पूतला फूंककर जताया विरोध
Tonk, Tonk | May 13, 2026 टोंक में NEET पेपर लीक 2026 मामले को लेकर कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। जिला मुख्यालय के गांधी पार्क में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे, जहां केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से घंटाघर चौराहा तक पैदल मार्च निकाला।