मधेपुरा: सदर विधायक पर एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रेस वार्ता, कहा- गड़बड़ी उजागर करने पर किया फर्जी मुकदमा
सदर विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पर दर्ज मुकदमे को लेकर महागठबंधन दलों में गहरा रोष है। गुरुवार को मेन मार्केट में सड़क किनारे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक ने आरोप लगाया कि शहर में हो रहे घटिया ड्रेनेज निर्माण की शिकायत उठाने पर उन्हें दबाने के लिए फर्जी मुकदमा किया गया है।