हरिद्वार: जगजीतपुर क्षेत्र में आबादी के बीच जंगली हाथी घुसने का वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में एक जंगली हाथी घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बीती रात यह हाथी आबादी के बीच में काफी देर तक चहलकदमी करता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ भी वीडियो में देखी जा रही है। मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे जगजीतपुर क्षेत्र में रोज जंगली हाथी आने से लोगों में दहशत बनी हुई है।