महोबा: कलेक्ट्रेट में भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Jun 18, 2026 भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यसमिति ने कर्मचारियों, श्रमिकों और संविदा कर्मियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण तथा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की मांग की।