करछना: नैनी में ई-रिक्शा में बैठा मिला अजगर, लोगों में मचा हड़कंप, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो आज बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक ई रिक्शा में अजगर बैठा हुआ नजर आ रहा है,ई-रिक्शा में अजगर को बैठा हुआ देखकर लोगों में हड़कंप मच गया,तथा लोगों की भीड़ जमा हो गई, इस दौरान कड़ी मशक्कत कर ई रिक्शा में बैठे हुए अजगर को बाहर निकाला गया है।