उज्जैन: कलेक्टर ने किया काल भैरव मंदिर का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश 🚧🕉️
उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने श्री काल भैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन व्यवस्था और सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्गम मार्ग पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज (FOB) की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। दर्शन मार्ग पर दुकानदारों द्वारा बाहर तक सामान रखकर किए गए अतिक्रमण पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए नगर निगम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 2 हजार वर्ग फीट में बन रहे 'मॉडल टॉयलेट' का भी जायजा लिया गया।
#UjjainNews #KaalBhairavTemple #UjjainCollector #Simhastha2028 #UjjainDevelopment MPNews