उज्जैन: कांग्रेस नेत्री और वरिष्ठ पार्षद माया त्रिवेदी का आकस्मिक निधन, CM मोहन यादव ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
उज्जैन में ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ सदस्या और लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गईं तेजतर्रार कांग्रेस नेत्री माया त्रिवेदी (58) का मंगलवार रात आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, रात में भोजन के बाद अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
माया त्रिवेदी कांग्रेस नेता पंडित राजेश त्रिवेदी की पत्नी थीं। उन्होंने उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से 2018 (निर्दलीय) और 2023 (कांग्रेस प्रत्याशी) में चुनाव भी लड़ा था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके कार्तिक चौक स्थित निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप�