अशोकनगर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम खैराभान से 59 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताउनका बेटे रामकुमार यादव (32) ने पुलिस को बताया कि उनकी 59 वर्षीय माँ बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई हैं। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।