उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गंगनानी क्षेत्र में गर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे डबराणी की ओर जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और नदी में गिरी कार के आसपास तलाशी अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम को कार के पास चार लोगों के शव बरामद होने की सूचना है।
हादसे के समय वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अन्य संभावित सवारों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी होने की बात कही गई है।
.
.
.
.
#Uttarkashi #UttarkashiAccident #UttarakhandNews #Gangnani #GangotriHighway #InnovaAccident #RoadAccident #RiverAccident #SDRF #RescueOperation #BreakingNews #HindiNews #NHPBharat #NHPBharatNews