टाटीझरिया: अमनारी में पांच दिवसीय महायज्ञ का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अमनारी में पांच दिवसीय महायज्ञ का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ी भीड। टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का समापन भंडारे के साथ हो गया। भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस अनुष्ठान के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में अमनारी सहित आसपास के गांवों के कई लोगों ने हिस्सा लिया।