सहारनपुर: कांवड़ खंडित होने का वीडियो वायरल करने वाले का पुलिस ने किया खंडन, मामला हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र का
सहारनपुर में सोशल मीडिया पर कांवड़ खंडित होने और कांवड़ियों के आक्रोश से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को सहारनपुर की घटना बताकर प्रसारित किया जा रहा था। सहारनपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वीडियो की जांच और संबंधित स्रोतों से सत्यापन कराया। जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर का है।