लखीसराय: नंदपुर गांव में हत्या मामले के फरार आरोपी के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाए
थानाध्यक्ष भगवान राम के नेतृत्व में सूरजगढ़ा थाना की पुलिस द्वारा शुक्रवार की अपराह्न 3:30 बजे नंदपुर गांव में हत्या मामले में फरार चल रहे इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय जोधन सिंह के पुत्र आरोपी बजरंगी सिंह के घर ढोल बजवाकर इश्तिहार चिपकाए गया. 15 अक्टूबर 2024 को नंदपुर गांव में छोटू कुमार नामक एक व्यक्ति के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.