लखीसराय: पुरानी बाजार चंपालाल घाट सामुदायिक भवन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
शहर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या 14 चंपालाल घाट सामुदायिक भवन परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा शुक्रवार की दोपहर 1:20 पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। दरअसल स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 40 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा जिसके तहत खासकर शहरी क्षेत्र में 30 वर्ष से ऊपर की महिला पुरुष की डायबिटीज ब्लड शुगर आदि की जांच निशुल्क की जा रही।