लखीसराय: बेनीपुर गांव से पुलिस ने नशे की हालत में 2 लोगों को गिरफ्तार किया, कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया
पुलिस ने बेनीपुर गांव से सूचना के आधार पर 2 व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 1:30 पर पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया.थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने बेनीपुर गांव के रहने वाले परमानंद तांती के पुत्र ललित कुमार को तथा इसी गांव के रहने वाले भाषो तांती के पुत्र अनिरुद्ध कुमार को गिरफ्तार किया है.