लखीसराय: सहमालपुर गांव में पुलिस ने मुखिया के पुत्र सहित दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाए
कजरा पुलिस ने शुक्रवार की पूर्वाह्न 11 बजे सहमालपुर गांव में मदनपुर पंचायत के मुखिया उमेश मंडल उर्फ पप्पू मंडल के पुत्र अंकित कुमार उर्फ छोटू कुमार तथा इसी गांव के रहने वाले भरत मंडल के पुत्र अन्ना उर्फ अन्ना डॉन के घर इश्तेहार चिपकाए है. मारपीट के एक मामले में कजरा थाना में कांड संख्या 115/24 दर्ज है.उक्त मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं.