विजयनगर: बाड़ी माता गौशाला में तड़पती गाय के पेट से निकाली गई सुई और प्लास्टिक, मिला नया जीवन, ली राहत की सांस
बाड़ी माता गौशाला में चिकित्सकों की टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक गौवंश को असहनीय दर्द से निजात दिलाई है। पिछले कई दिनों से दर्द से तड़प रही एक गौ माता के पेट से सफल उपचार के बाद प्लास्टिक की थैलियों और धागे के साथ एक नुकीली सुई बाहर निकाली गई।गौशाला के व्यवस्थापक कैलाश चंद्र ने बुधवार दोपहर 12 बजे मामले की जानकारी दी।