गिरियक: पावापुरी पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर इश्तिहार चिपकाया
Giriak, Nalanda | Apr 26, 2026 नालंदा के पावापुरी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों पर विधिवत इश्तिहार तामिल कराया। यह कार्रवाई पावापुरी थाना कांड संख्या-197/25 से संबंधित है। जिन आरोपियों के घर इश्तिहार चिपकाया गया, वे पप्पू यादव और मोहन यादव, दोनों