ब्यौहारी: ब्यौहारी के कोठिया गांव में खेलते हुए 4 साल के बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत
ब्यौहारी के कोठिया गांव में घर से खेलने के लिए निकले चार वर्षीय बालक को मिनी ट्रक ने घर के सामने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद परिवार सदमे में हैं ,और गांव में मातम पसर गया है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे हुआ है।