वारासिवनी: खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सूअर का हमला, घायल को जिला चिकित्सालय किया गया रेफर
वारासिवनी क्षेत्र के ग्राम मंगेझरी के झाड़ूटोला निवासी 60 वर्षीय मंगल पिता नारू चौधरी पर खेत में कार्य करने के दौरान जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार वे दोपहर करीब 3 बजे खेत गए थे और लगभग 4 बजे काम करते समय जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।