भादरा: गांव रामगढ़ में जल संसाधन खंड भादरा ने 16 डीपीएन नहर किनारे हटाया अतिक्रमण
गांव रामगढ़ में शुक्रवार को जल संसाधन विभाग ने 16 डीपीएन वितरिका के किनारे हुए अतिक्रमण और कूड़ा-करकट को जेसीबी से हटवाया। ग्रामीणों की शिकायत थी कि गंदगी से पानी दूषित हो रहा था और आवागमन प्रभावित हो रहा था। कनिष्ठ अभियंता चंद्रकला, शिवकुमार व सहायक अभियंता विकास सहारण की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। ग्रामीणों ने संकरे व जर्जर पुल की मरम्मत की मांग भी उठाई है।