रायपुर में 2 कुख्यात बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों की सीमा से हुए निष्कासित
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आदतन और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जिलाबदर किया है। पुलिस के मुताबिक विकास उर्फ भीम उर्फ रावण मधुकर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार और जुआ सहित 9 प्रकरण दर्ज हैं। वहीं ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार और गांजा बिक्री समेत 11 प्रकरण दर्ज हैं।
लगातार आपराधिक गतिविधियों और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद सुधार नहीं होने पर दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत कार्रवाई की गई।
आदेश के अनुसार विकास उर्फ भीम उर्फ रावण मधुकर को 3 महीने और ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे को 4 महीने के लिए रायपुर समेत दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और गरियाबंद की राजस्व सीमाओं से बाहर किया गया है। सक्षम न्यायालय की अनुमत�
Raipur, Raipur | Sep 1, 2026