खलीलाबाद: कलेक्ट्रेट में UPTET-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की संयुक्त अध्यक्षता में UPTET-2026 परीक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी, यातायात व्यवस्था और सोशल मीडिया निगरानी के विशेष निर्देश दिए गए