पटना ग्रामीण: राजस्व मंत्री ने अभियान बसेरा-2 और लंबित मामलों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने पटना स्थित अपने कार्यालय में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे अधिकारियों संग बैठक कर जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को शीघ्र वासभूमि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सभी अंचल अधिकारी अपने क्षेत्रों में पात्र परिवारों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर भूमि उपलब्ध कराए