मुख्यमंत्री के सामने ही सांसद-विधायक के खिलाफ फूटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा। बेतिया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय सांसद और विधायक के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। लोगों ने राहत व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।लोगों की शिकायतें सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इसी स्थिति का जायजा लेने के लिए यहां आए हैं। इस दौरान मौके पर लोगों ने सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की। कुछ लोगों ने बेहद आक्रोशित होकर जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें “चोर” तक कह दिया।मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान लोगों के इस आक्रोश से मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। बाढ़ राहत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर लोगों की नाराजगी खुलकर सामने आई।#BiharFlood #WestChamparan #Bettiah #FloodVictims #FloodRelief #SamratChoudhary #SanjayJaiswal #VinayBihari #BiharNews #FloodUpdate #BreakingNews #BettiahNews #WestChamparanNews #FloodCrisis #ReliefWork
Bettiah, West Champaran | Sep 30, 2026