महोबा: कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया, मुआवजा व रुका मानदेय जारी करने की मांग की
Mahoba, Mahoba | Apr 6, 2026 भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की। वहीं महिलाओं ने 18 महीने से रुके मानदेय को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।