मुगलसराय: मुगलसराय में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
मुगलसराय में रविवार को दोपहर करीब 02 बजे को परिवर्तन सेवा समिति व हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब सैकड़ो लोगों ने जांच व परामर्श का लाभ उठाया। डॉक्टरों ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, रक्त एवं यूरिन जांच की समुचित व्यवस्था की गई। तथा जांच के बाद निःशुल्क दवाएं वितरित कीं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।