मंगलवार शाम करीब 8 बजे सिरदला प्रखंड अंतर्गत धीरौंध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संतोष चौधरी (पिता–सकलदेव चौधरी), निवासी बौरियाटांड़, हेमजा भारत रोड से अपने घर लौटने के क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि एक अज्ञात वाहन ने अचानक चकमा दे दिया, जिससे वे असंतुलित होकर गिर पड़े और घायल हो गए।