आखिरकार भाजपा नेताओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री को सिरसा के सोशल मीडिया के पत्रकारों से किस बात का डर बना हुआ है? कि इस तरह से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली।
मुख्यमंत्री की कष्ट निवारण समिति की बैठक को लेकर नया आदेश। अब नहीं होगी लाइव कवरेज।
इससे पहले आज रानियां में भी भाजपा मंडलाध्यक्ष के निवास पर महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा दोपहर भोजन का कार्यक्रम रखा गया था , जिसका निमंत्रण खुद मंडलाध्यक्ष द्वारा रानियां के सभी पत्रकारों को दिया गया , लेकिन पता नहीं महामंत्री को किस बात का डर था कि मौके पर पत्रकारों को मना कर दिया गया !
कार्यालय जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, सिरसा
आमंत्रण
दिनांकः 18-06-2026
आदरणीय ब्यूरो चीफ सहित जिला के पत्रकारगण / छायाकार बंधु
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कल दिनांक 19-06-2026 को प्रातः 06 बजे मुख्य धाम बाबा भूमणशाह, ग्राम भूमणशाह (संगर सरिस्ता) में आयोजित योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 09 बजे स्थानीय पंचायत भवन, सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह आपकी सेवा में सूचनार्थ प्रेषित है।
नोटः
1. गांव संगर सरिस्ता में आयोजित योग कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं को ले जाने व लाने के लिए प्रातः 05.30 बजे स्थानीय मीडिया सेंटर से गाड़ी चलेगी।
2. कष्ट निवारण समिति की बैठक का इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया (सोशल मीडिया को छोड़कर) के अधिकृत रिपोर्टर/कैमरामैन शुरुआती फोटो व विजुअल ले सकते हैं। बैठक के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री मीडिया को बाइट दे सकते हैं।
नोट : उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों की प्रेस रिलीज, फोटो एवं वीडियो जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
Sirsa, Sirsa | Jun 18, 2026