हरियाणा के जिला सिरसा के गांव जोधकां की बेटी, हॉकी की ‘ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ के नाम से विख्यात सविता पूनिया को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने प्रदान किया।
उन्हें यह सम्मान मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि खेल के क्षेत्र में आपके अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल देश का नाम रोशन किया है, बल्कि लाखों युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। आपका यह सम्मान हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
#PadmaAwards
Sirsa, Sirsa | Jun 23, 2026