डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या मामले में उनकी पत्नी बबीता कुमारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सासाराम में पोस्टमार्टम के बाद जब उनका का शव पटना के दानापुर स्थित उनके आवास पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उनकी पत्नी ने डेहरी के विधायक पर पति को लगातार प्रताड़ित करने और रुपये मांगने का आरोप लगाया।