Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

ईओ विमल कुमार हत्याकांड,पत्नी ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या मामले में जांच के बीच दो अलग-अलग दावे सामने आए हैं। एक ओर मृतक की पत्नी बबीता ने विधायक पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस का दावा है कि हत्या ईओ के चालक ने की है। बबीता ने आरोप लगाया कि विधायक उनके पति से 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे और लगातार फोन कर दबाव बना रहे थे। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को उनके पति की विधायक से मुलाकात भी हुई थी। उनका कहना है कि यदि उनके पति जीवित लौटते तो पूरी सच्चाई सामने आती। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दूसरी ओर, मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार चालक मिथिलेश कुमार पूछताछ के दौरान बार-बार अपना बयान बदलता रहा। पहले उसने दो हमलावरों के बाइक से आने की बात कही, फिर एक बाइक की बात कही। पुलिस को संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आईजी के अनुसार, चालक लंबे समय से ड्यूटी को लेकर तनाव में था और उसने कार में रखी लोहे की रॉड से ईओ की हत्या की। उधर, इस घटना से आक्रोशित अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस के दावों और मृतक की पत्नी के आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्णय जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल रोहतास पुलिस और औरंगाबाद की पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही है।

Kargahar, Rohtas | Aug 2, 2026

MORE NEWS

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद ईओ विमल कुमार की हत्या मामले में ड्राइवर मिथलेश कुमार गिरफ्तार। पुलिस की पूछताछ में चालक ने हत्या करने की बात स्वीकार की। इस संबंध में जानकारी देते हुए मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने बताया कि पुलिस अभी मामले की गहनता से जांच कर रही है।

#rohtasnews #aurangabadnews

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद ईओ विमल कुमार की हत्या मामले में ड्राइवर मिथलेश कुमार गिरफ्तार। पुलिस की पूछताछ में चालक ने हत्या करने की बात स्वीकार की। इस संबंध में जानकारी देते हुए मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने बताया कि पुलिस अभी मामले की गहनता से जांच कर रही है। #rohtasnews #aurangabadnews

Kargahar, Rohtas | Aug 2, 2026

डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या मामले में उनकी पत्नी बबीता कुमारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सासाराम में पोस्टमार्टम के बाद जब उनका का शव पटना के दानापुर स्थित उनके आवास पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उनकी पत्नी ने डेहरी के विधायक पर पति को लगातार प्रताड़ित करने और रुपये मांगने का आरोप लगाया।

डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या मामले में उनकी पत्नी बबीता कुमारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सासाराम में पोस्टमार्टम के बाद जब उनका का शव पटना के दानापुर स्थित उनके आवास पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उनकी पत्नी ने डेहरी के विधायक पर पति को लगातार प्रताड़ित करने और रुपये मांगने का आरोप लगाया।

Kargahar, Rohtas | Aug 2, 2026

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या मामले में रविवार को मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव और औरंगाबाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
इधर, पुलिस ने ईओ के वाहन चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चालक द्वारा बार-बार बयान बदलने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

#rohtasnews #aurangabadnews

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या मामले में रविवार को मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव और औरंगाबाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इधर, पुलिस ने ईओ के वाहन चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चालक द्वारा बार-बार बयान बदलने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। #rohtasnews #aurangabadnews

Kargahar, Rohtas | Aug 2, 2026

डेहरी ईओ हत्याकांड: पुलिस को सूचना देने वाला ही निकला हत्यारा, ड्राइवर ने रॉड से की हत्या,पत्नी ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड में पुलिस जांच ने बड़ा खुलासा किया है। मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने रविवार को बताया कि ईओ की हत्या उनके वाहन चालक मिथिलेश कुमार ने ही की है। घटना के बाद उसी चालक ने सबसे पहले फोन कर अधिकारियों को सूचना दी थी, लेकिन पूछताछ में वह बार-बार अपना बयान बदलता रहा। आईजी ने बताया कि पहले चालक ने दो बाइक सवार हमलावरों की कहानी बताई, फिर एक बाइक सवार की बात कही। संदेह गहराने पर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चालक लंबे समय से ड्यूटी को लेकर तनाव में था और उसने कार में रखी लोहे की रॉड से ईओ पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।
वहीं, मृतक ईओ की पत्नी बबीता ने डेहरी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विधायक उनके पति से 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे और लगातार फोन कर दबाव बना रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि 29 जुलाई को उनके पति की विधायक से मुलाकात हुई थी। बबीता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी पहलुओं की पड़ताल करने की मांग की है।
आईजी विकास वैभव ने कहा कि "अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस के दावे, मृतक की पत्नी के आरोप और अन्य साक्ष्यों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

डेहरी ईओ हत्याकांड: पुलिस को सूचना देने वाला ही निकला हत्यारा, ड्राइवर ने रॉड से की हत्या,पत्नी ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड में पुलिस जांच ने बड़ा खुलासा किया है। मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने रविवार को बताया कि ईओ की हत्या उनके वाहन चालक मिथिलेश कुमार ने ही की है। घटना के बाद उसी चालक ने सबसे पहले फोन कर अधिकारियों को सूचना दी थी, लेकिन पूछताछ में वह बार-बार अपना बयान बदलता रहा। आईजी ने बताया कि पहले चालक ने दो बाइक सवार हमलावरों की कहानी बताई, फिर एक बाइक सवार की बात कही। संदेह गहराने पर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चालक लंबे समय से ड्यूटी को लेकर तनाव में था और उसने कार में रखी लोहे की रॉड से ईओ पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वहीं, मृतक ईओ की पत्नी बबीता ने डेहरी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विधायक उनके पति से 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे और लगातार फोन कर दबाव बना रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि 29 जुलाई को उनके पति की विधायक से मुलाकात हुई थी। बबीता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी पहलुओं की पड़ताल करने की मांग की है। आईजी विकास वैभव ने कहा कि "अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस के दावे, मृतक की पत्नी के आरोप और अन्य साक्ष्यों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

Kargahar, Rohtas | Aug 2, 2026