रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एएसपी ने आगामी सावन माह की तैयारियों को लेकर बैठक की।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने आगामी सावन माह की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस मौके पर क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्ति,ग्राम प्रधान,भी मौजूद थे। एडिशनल एसपी ने इन सभी से त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की,साथ ही उन्हें निर्देश भी दिया कि अराजक तत्वों के खिलाफ वह पुलिस का सहयोग करें।