रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने लिया दुद्धी क्षेत्र में अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत के मामले का संज्ञान,अस्पताल हुआ सील
डीएम ने दुद्धी क्षेत्र में अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत के मामले का संज्ञान लिया है,डीएम के आदेश पर दुद्धी सीएचसी के प्रभारी शाह आलम और नोडल अधिकारी डॉक्टर जी एस यादव ने जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है और इस प्रकरण की जांच नोडल अधिकारी द्वारा की जा रही है।