चक्रधरपुर: लगातार बारिश से मेरमेरा गांव जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया टूटा, ग्रामीण परेशान
लगातार हो रही बारिश के कारण चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग से मेरमेरा गांव जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया टूट गई है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया के ऊपर से करीब एक फीट पानी बह रहा है, जिससे सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है।