झांसी: शिवानी हत्याकांड में आरोपी पति यश ठाकुर नहीं पकड़ा गया, यश के आधा दर्जन साथी पुलिस के रेडार पर
Jhansi, Jhansi | Sep 10, 2026 सीपरी बाजार के आवास विकास कॉलनि में शिवानी की हत्या के बाद फरार हुआ उसका पति यश ठाकुर पुलिस के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है। उसकी तलाश में झाँसी पुलिस ग्वालियर, डबरा, दतिया व भिण्ड में लगातार दबिश दे रही है। फिर भी यश बेसुराग है। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उसके साथ रहने वाले आधा दर्जन आपराधिक प्रवृत्ति के साथियों को भी पुलिस के रेडार पर है।