गोवर्धन: मिशन शक्ति की टीम ने घरेलू हिंसा और साइबर अपराध के खिलाफ महिलाओं को जागरूक किया, पुलिस ने कहा- अन्याय के खिलाफ उठाएं आवाज
गोवर्धन थाना परिसर आज महिलाओं के आत्मविश्वास और जागरूकता का केंद्र बना। मौका था 'मिशन शक्ति फेज-5' का, जहाँ पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का जागरूक होना ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।शिविर के दौरान घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई