भरतपुर: शहर में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
भरतपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। जिलेभर में जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। शहर के हरदास चौराहे से विशाल शोभायात्रा शुरू की गई जो, कुम्हेर गेट, कोतवाली, लक्ष्मण मंदिर, जमा मस्जिद, गंगा मंदिर होते हुए निकाली गई।