भरतपुर: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह ने कलेक्ट्रेट के सामने अंबेडकर पार्क पहुंचकर किया माल्यार्पण
भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के 134 वें जन्मदिवस पर गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर बेढम ने जिला कलेक्ट्रेट के निकट स्थित अंबेडकर पार्क पहुंच कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री श्री बेढम ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को डॉ भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो, मूल्यों और सिद्धांतों के मार्ग का अनुकरण करने की आवश्यकता है।